पांच दिनी मांडू उत्सव की हॉट एयर बलून के साथ शुरुआत
मांडू, धार। Mandu Utsav 2019 पांच दिनी मांडू उत्सव की शुरुआत शनिवार सुबह से हॉट एयर बलून उड़ाने के साथ हुई। इस दौरान यहां बड़ी संख्या में बलून उड़ाए गए। नए वर्ष के उपलक्ष्य में शुरू किया गया यह उत्सव एक जनवरी तक चलेगा। उम्मीद है कि इन पां दिनों में बड़ी संख्या में यहां दर्शक पहुंचेंगे और अपनी भागीदारी निभाएंगे। यहां आयोजन के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए गए हैं। शाम को होने वाले कार्यक्रम में देश का जाना मना बैंड दल इंडियन ओशियन भी अपनी प्रस्तुति दे रहा है। इसके साथ ही स्थानीय कलाकार भी कार्यक्रम में प्रस्तुति देंगे। इसके साथ ही रेवा कुंड में महाआरती का आयोजन भी किया जा रहा है। इसके साथ ही कार्यक्रम में लेजर शो का भी आयोजन हो रहा है। मांडू को यूनेस्को वर्ल्ड हैरिटेज साइट में शामिल करने का प्रयास भी इस कार्यक्रम में किया जा रहा है।
प्रसिद्ध है मांडू की इमली
मांडू की इमली देशभर में प्रसिद्ध है, इस आयोजन के लिए खुरसानी इमली के पेड़ को विशेष रूप से सजाया गया। मांडू की कारवां सराय में लगने जा रही कला प्रदर्शनी में लकड़ी के टुकड़ों से शेर की कलाकृति बनाई गई है। इसके साथ ही खाकरे के पेड़ के पत्तों से भी कलाकृति और घास व अन्य वस्तुएं बनाई गई हैं।
कहां होंगे कौन से कार्यक्रम
पांच दिनों तक होने वाले महा उत्सव के तहत मांडू नगरी के विभिन्न् स्थानों पर अलग-अलग आयोजन होंगे।
1. मीरा की जीरात- साहसिक गतिविधियां, एडवेंचर स्पोटर्स, हाट एयर बलून- सुबह 10 से शाम 5 बजे तक।
2. सागर तालाब- वॉटर स्पोटर्स, नौका विहार, मोटर बोट, बनाना राइड। रोजाना शाम 6 बजे से लेजर शो।
3. सागर तालाब- फूड जोन में विभिन्न् प्रकार के व्यंजन।
4. कारवां सराय रूपमती रोड- योग और भजन गायन, देशभर के 40 कलाकारों द्वारा बनाई चित्रकारी व कलाकृतियों का प्रदर्शन।
5. रेवाकुंड रूपमती महल के पास प्रतिदिन शाम को नर्मदा आरती। 6. दाई महल का परिसर ईको पाइंट के पास शाम को होंगे सभी मुख्य आयोजन।